#उपचार के दौरान युवक की मौत, जहर खिलाने का आरोप#


पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर किया कोतवाली में हंगामा

 

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक परिवार ने कुछ लोगों पर उनके बेटे को जहर खिलाने का आरोप लगाया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दे दी है।

रामलीला टीला निवासी विनोद व उसके परिजन सोमवार शाम को शहर कोतवाली पहुंचे। हंंगामा कर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला ने उनके बेटे वासू को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह उससे पैसे हड़प रही थी। वासू ने महिला से वास्ता नहीं रखने की बात कही तो महिला के पति व उसके परिजनों ने उनके बेटे को धमकाया।