



*प्रकाशनार्थ*

*विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया वार्ड बजरडीहा में घर-घर जनसंपर्क*
दिनांक १५ फरवरी सोमवार को वाराणसी कैन्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी, विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने वार्ड बजरडीहा के जज कॉलोनी व जक्खा में प्रातः व सायंकाल को वार्ड के लक्ष्मणपुर एवं लखराव क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया।
अपने जनसंपर्क में विधायक सौरभ ने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पुस्तिका भेंट की व अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। आगामी चुनाव में लोगों ने सौरभ को अपना पूरा समर्थन देने का वादा भी किया।
सौरभ को ऐतिहासिक नामांकन के लिए वहां के वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई भी दी। मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा के नारे भी लगाए।
कार्यक्रम में विधायक सौरभ के साथ उपस्थित थे पार्षदगण श्यामाश्रय मौर्य, पुन्नू लाल बिंद व इंद्रदेव पटवा, ज्योति प्रसाद मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, आशीष मिश्रा, मल्लू गौड़, राम लखन बिंद, कमल चौरसिया, कुलदीप वर्मा, सूरज बिंद, कृष्णा प्रसाद केसरी, शीतला प्रसाद केसरी, संदीप बिंद, सुशांत प्रजापति, फूलचंद बिंद, बाल गोविंद सिंह, अब्दुल मन्नान, सुमित प्रजापति व अन्य।
