



गाजीपुर।(शमीम अंसारी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही।
नामांकन के चौथे दिन जंगीपुर से वीरेंद्र यादव और मोहम्मदाबाद से अलका राय और जमानिया से ओमप्रकाश सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे।
लेकिन पुलिस ने प्रस्तावक को प्रत्याशी के साथ भेज दिया बाकी सभी समर्थकों को बैरिकेड के पास ही रोक लिया।
प्रत्याशी वीरेंद्र यादव ने तीन सेट में नामांकन किया, अलका राय चार सेट में नामांकन किया और ओमप्रकाश सिंह ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
तीनों प्रत्याशी सोमवार को दिन में अलग अलग समय पर नामांकन कक्ष में पहुंचे और नामांकन किया।इसके आलावे कांग्रेस के अरविंद किशोर राय तथा कम्युनिस्ट पार्टी से रामबदन के भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नामांकन स्थल सहित आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

