#पूर्वांचल विकास संस्थान की बैठक सकुशल संपन्न#

- Advertisement -

आज देवकली कोपागंज जनपद मऊ में पूर्वांचल विकास संस्थान की बैठक स्थानीय लोगों की समस्याओं तथा उनके समुचित समाधान हेतु प्रयास तथा उनके संवैधानिक अधिकार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित थी। पूर्वाचल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री भानु प्रकाश पांडेय ने बताया कि अपने विकास के लिए तथा पिछड़ेपन दोनो के लिए व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होता है, आपका अपने अधिकार की अज्ञानता तथा संकोच आपको उन्नति नहीं करने देती। जापको त्वयं जिम्मेदार बनना होगा जपने प्रति नहीं तो कोई भी आपको मूर्ख बनाकर क्षति पहुंचा सकता है, इसलिए शिक्षित तथा अधिकारों के लिए जागरूक होना पड़ेगा। संस्था के कार्यकर्ता शादाब जहीर ने महिलाओं को बताया कि आज सरकार की कई योजनाएं महिलाओं के विकास पर चलाई जाती हैं, जिसमे स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर बहुत बड़ा आर्थिक सामाज्य खड़ा किया जा सकता है, अनेकों उदाहरण हैं इस क्षेत्र में, उन्होंने बताया कि आज आपको निर्णय लेना है कि आप सम्पन्न जीवन यापन चाहते है या अभावग्रस्त दुर्दशापूर्ण जीवन। उन्होंने स्वयं सहायता समूह निर्माण की प्रक्रिया बताई तथा समूह निर्माण के बाद संचालन तथा लाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीर्णा को दी। यह जन जागरूकता बैठक कोपागंज के इंदारा ग्रामसभा में भी आयोजित की गई जहां उपरोक्त सभी विषयों पर चर्चा हुई जिसमें लोगों ने अपने अधिकार तथा कर्तव्यों का बोध किया तथा भविष्य को विकसित करने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से अमरजीत, धर्मराज, अतुल, सरस्वती, अजय, प्रदीप, कंचन, नागेंद्र, विकास, नीतू आदि उपस्थित रहे