#Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम#

- Advertisement -

भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी हो सकता है।

15 Dec 2023
8:41:11 AM
Rajasthan CM Oath Today: कांग्रेस ने राजस्थान के लोगों को धोखा दिया है- बैरवा
Prem Chand Bairwa: राजस्थान के मनोनीत डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि मुझे कभी टिकट की उम्मीद नहीं थी और न ही इस पद की। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के शासन में, राजस्थान पिछड़ गया है…उन्होंने राजस्थान के लोगों को धोखा दिया है।

- Advertisement -

15 Dec 2023
8:16:05 AM
Rajasthan CM Oath Ceremony: महिला अपराध बड़ा मुद्दा- दीया कुमारी
Rajasthan News: दीया कुमारी उप मुख्यमंत्री घोषित दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध बहुत बड़ा मुद्दा है। प्रदेश में जहां भी ऐसी घटना हुई है, वहां भाजपा की टीम पहुंची है। पीड़ित या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा पूरा प्रयास करती है। कांग्रेस की सरकार गहरी नींद में सो रही थी। भाजपा के संकल्प-पत्र में भी यह स्पष्ट है कि महिला अपराध बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी। इसके लिए कठोर निर्णय लिए जाएंगे।

15 Dec 2023
8:14:27 AM
Rajasthan CM Oath Ceremony: डॉ. प्रेम चंद बैरवा पहुंचे मंदिर
Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की।