



आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बतादे कि बीते 28 नवम्बर को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ बीते 24 नवम्बर को गांव के कुछ लोगो ने एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। इसी बीच कप्तानगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ब्रजकान्त मिश्रा को मूखबिर से सूचना मिली कि नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त क्षेत्र के मोलनापुर बाजार में मौजूद है जो कही भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक ब्रजकान्त मिश्रा अपने हमराहियो के साथ दबिश देकर अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर लिया

अमित खरवार की रिपोर्ट
