#4 राज्यों के चुनाव परिणामों की आखिरी रात, राजनीतिक दलों में बढ़ी बेचैनी…. #

- Advertisement -

4 राज्यों के चुनाव परिणामों की आखिरी रात, राजनीतिक दलों में बढ़ी बेचैनी….

5 राज्यों के लिए हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलँगाना, राजस्थान में कल काउंटिंग होनी है।

- Advertisement -

सभी राज्यो के एक्जिट पोल आ चुके हैं,

, कल परिणाम तय करेगें कि किस राज्य में कौन सरकार बना रहा है।

तेलँगाना में राहुल गाँधी की सभाओं की भीड़ देखकर पहले ही तय हो गया था कि इस बार TRS पार्टी मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जनता का विश्वास खो चुके हैं, वहाँ कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी है।

एमपी में कमलनाथ वापसी करते नजर आ रहे हैं।

छतीसगढ़ में भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों और बिना भेदभाव के 5 साल तक निर्विवाद सरकार चलाने पर वहाँ की जनता फिर से मुहर लगाती नजर आ रही है।

सबसे ज्यादा हलचल राजस्थान में बढ़ी है।

कांग्रेस, बीजेपी दोनों में अंदरखाने में तेज उठापठक जारी है।

वसुँधरा राजे सिंधिया दर्शन पूजा पाठ में व्यस्त हैं।

तो राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र अचानक दिल्ली दौरे पर हैं।

अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस भी कम सहज नजर आ रही है।

बीजेपी कांग्रेस में यहाँ जहाँ जनता ने कांटे का मुकाबला बना दिया है।

वहीं पर वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत को लेकर दोनों पार्टीयां असहज लग रही है।

दोपहर 12 बजे तक राजस्थान के रूझान देश का राजनीतिक तापमान बढ़ायेगे।

देखना है कि राजस्थान लगातार 2 बार किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री न बनाने की अपनी परम्परा कायम रखेगा या फिर कोई बीच का रास्ता निकलेगा?