#Bareilly : रास्ता रोककर लूट की कोशिश, विरोध पर मारपीट- कंधे की टूटी हड्डी; पुलिस ने किया केस दर्ज#

- Advertisement -

क्रिस्टल कालोनी के रहने वाले सुनील सक्सेना ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध बारादरी थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। आरोप है कि तीनों लड़कों ने उनके साथ लूट करने की कोशिश की थी। विरोध पर मारपीट शुरू को जिससे, उनके कंधे की हड्डी टूट गई है।
स्कूटी से लौट रहे थे घर
सुनील ने बताया कि वह डेलापीर मंडी से सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे खंडेलवाल पेंट की दुकान के पास तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। गले में पड़ी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। जब सुनील ने इसका विरोध किया तो तीनों लड़कों ने जान से मारने की कोशिश की, लोहे की राड व लात-घूसो से हमला कर दिया। जिससे उनके कंधे की हडडी टूट गई।उन्होंने बताया की पिछले दिनों उनके दो स्टंट पड़े है। अगर उनमें चोट लगती तो मृत्यु भी हो सकती थी। मामले में बारादरी पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।