#सीएम योगी बोले- आपके रिहर्सल मे कमी रह गयी, सारी कथा सुनने के बाद उल्टा बोल रहे है,चाचा कुछ तो सिखा दें#

- Advertisement -

फतेहपुर में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
फतेहपुर के औंग क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रहने वाले जयचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री उर्मिला देवी का शव निजी नलकूप के पास स्थित लसोहरा के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां सुबोधिन ने बताया कि गुरुवार को देर शाम पुत्री खेत में रुक गई थी जबकि वह घर चली आई थी। देर रात तक पुत्री घर नहीं लौटी तो वह खोजबीन करती रही। शुक्रवार सुबह पुत्री का शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्वजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अनुमान है कि कामकाज को लेकर स्वजन ने किशोरी को डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

11 Aug 2023
1:11:43 PM
अख‍िलेश यादव ने सदन में सीएम योगी पर दागे सवाल
अख‍िलेश यादव ने सीएम योगी से पूछा, मल्‍टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम कहां है, फ्रेट कॉरिडोर कहां है। अगर यह आपने बनाया है तो यह गोरखपुर होकर क्‍यों नहीं जा रहा है।
यह सब पिछली सरकारों का बनाया गया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, चैरिटी बिगिन्‍स एट होम, नेता सदन आपने अंग्रेजी अखबार को इंटरव्‍यू दिया है।
गोरखपुर की कोई ऐसी गली बता दें जहां पानी न भरता हो। साढे छह से सीएम हैं लेकिन आप अपने क्षेत्र में जलभराव नहीं ठीक करा पा रहे हैं।

11 Aug 2023
1:00:05 PM
सदन में अख‍िलेश यादव के आरोपों का जवाब देंगे मुख्‍यमंत्री योगी
विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव बोल रहें हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सदन में मौजूद हैं। मुख्‍यमंत्री कुछ देर में नेता विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।

- Advertisement -

11 Aug 2023
12:58:10 PM
यूपी व‍िधानसभ के मानसून सत्र की लाइव कार्यवाही यहां देखें
सदन में अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेराबदायूं: हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी
जामा मस्जिद की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर करने वाले
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल को पाकिस्तान से धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह उनके मोबाइल पर वायस काल आई। काल करने वाला बोल रहा था मामू मुझे पहचान लो मैं आ रहा हूं।

11 Aug 2023
12:53:39 PM
कौशांबी: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर दिलशाद गिरफ्तार
कौशांबी में पशु तस्करों से कौशांबी पुलिस का हफ्ते भर के बीच गुरुवार रात तीसरी बार आमना सामना हुआ। इस बार पुलिस की गोली लगने से चर्चित पशु तस्कर दिलशाद घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों तरफ से की गई फायरिंग में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।

11 Aug 2023
12:50:50 PM
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की रैली में ट्रैक्टर के साथ नजर आया बुलडोजर
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर यात्रा के लिए राजकीय मैदान में पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर भी रहा मौजूद।

11 Aug 2023
12:49:00 PM
मुजफनगर: बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीनना गांव के पास रोडवेज बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

11 Aug 2023
12:47:08 PM
अख‍िलेश ने सदन में योगी सरकार की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, पहले वे (बीजेपी सरकार) खुद को चाल, चरित्र और चेहरा से पहचानते थे, लेकिन अब वे नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से पहचाने जाते हैं. …किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे संभव है।

11 Aug 2023
11:32:45 AM
पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित लुधियाना में गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, वाराणसी : सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित अरविंद कश्यप उर्फ पिंटू निवासी कसरावल थाना मेंहनजर आजमगढ़ को एसटीएफ ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। बसपा के नेता रहे सर्वेश सिंह सीपू की हत्या वर्ष 2013 में 19 जुलाई को की गई थी। उक्त प्रकरण में वर्ष 2022 में 16 मार्च को हत्यारोपित ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू समेत सात हत्यारों को गुनाह साबित होने पर उम्र कैद की सजा हो चुकी है।