



आजमगढ़: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में हाइडिल कार्यालय में जारी धरना गुरुवार को मुख्य अभियंता वितरण के आश्वासन पर समाप्त हो गया। समिति के संयोजक प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने बताया कि संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरनारत है। धरनास्थल पर पहुंचे मुख्य अभियंता से संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता की। जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलबीर यादव, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कार्यालय सहायक संघ के जनपद अध्यक्ष अखिल पांडेय, विद्युत मजदूर पंचायत के राज नारायण सिंह, जूनियर इंजीनियर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

