#सपा के पूर्व सांसद सुखराम की CM Yogi से मुलाकात, अखिलेश पर कसा तंज…मोदी-योगी को बताया लोकप्रिय#

- Advertisement -

कानपुर में सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुखराम यादव अब भाजपा में अपनी जगह टटोल रहे हैं। इसी कड़ी में वह मंगलवार को एक बार फिर से सपरिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज भी कसे और प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री से 15 मिनट की मुलाकात में सुखराम की आगामी लोकसभा चुनाव और कानपुर से जुड़े विकास कार्यों का लेकर बात हुई। पता चला है कि मुख्यमंत्री ने सुखराम को आगामी चुनाव में लगने को कहा है। बताया जा रहा है कि अगले 15 दिन के अंतराल में वह भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। करीब एक साल पहले सुखराम के बेटे मोहित यादव को तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल किया था। तभी से चर्चा थी कि सुखराम भी जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। उस दौरान सुखराम ने कहा था कि जब सपा संस्थापक मुलायम सिंह हैं, वह उन्हीं के साथ रहेंगे। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। यह बात भी सामने आ रही है कि भाजपा में शामिल कराने के साथ उन्हें कुछ जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुखराम ने फोन से बातचीत में कहा कि जहां सम्मान मिलेगा, वही जाता हूं। इसीलिए मुख्यमंत्री से मिलने आया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता अब घट रही है।