#घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला#


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में मंगलवार की सुबह 10:30 बजे अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग की घटना में गृहस्थी के साथ ही लगभग 50 हजार नकद रुपये जलकर राख हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। चंगईपुर गांव निवासिनी शारदा देवी और मगन का रिहायशी करकट का मकान है। मंगलवार की सुबह मकानों में आग लग गई। आसपास क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर दोनों मकानों से उठ रहे धुंए पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पूरा गांव एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। हलका लेखपाल रामेश्वर भी सूचना पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपा।