#आबिद ने बबलू बन महिला को फंसाया: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म#

- Advertisement -

बरेली में एक महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह का मामला सामने आया है। दूसरे समुदाय के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे पहले दोस्ती की, फिर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब सच्चाई पता लगी तो जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। पीड़िता ने युवक समेत पांच आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला ब्यूटी पार्लर चलाती था। उसने बताया कि आरोपी युवक ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और अक्सर फोन करने लगा। उसने अपना नाम बबलू बताया। हाथ में कलावा और माथे पर तिलक लगाता था। युवक ने अपनी बातों में फंसा लिया। ब्यूटी पार्लर में आकर कई बार उसके साथ गलत हरकत की। इस दौरान उसने फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी का असली नाम आबिद
पीड़िता के मुताबिक एक दिन आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां जाकर पता लगा कि युवक दूसरे समुदाय का है। उसका असली नाम आबिद है। युवक ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी उस पर जुल्म करता रहा। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पीड़िता ने आबिद के पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। 22 मई को दर्ज कराई थी रिपोर्ट
आरोपी आबिद ने उसे कुछ दिन अपने घर में रखा। फिर उसे करगैना में ले गया। कुछ दिनों तक वहां रखा। यहां से परसाखेड़ा ले गया, जहां उसके साथ मारपीट करता था। किसी तरह महिला उसके चुंगल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने 22 मई को थाना सुभाषनगर में आबिद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि करगैना चौकी प्रभारी मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।