#यूपी विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- एक भी वोट बर्बाद न हो#

- Advertisement -

यूपी में सोमवार को दो सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। उपचुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी।
मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए भाजपा ने मंत्रियों और सचेतक मंडल के नेतृत्व में समूह गठित किए हैं। बैठक में भाजपा के सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल हुए।
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। सपा प्रत्याशियों ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है।

उप चुनाव के लिए 29 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

- Advertisement -