भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित बैठक संपन्न की गई

आज दिनांक 20/12/2022 कोजे के जी गॉड इंटरनेशनल स्कूल बी ब्लॉक सेक्टर 9 विजय नगर गाजियाबाद मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिला पदाधिकारियों की भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित बैठक संपन्न की गई जिसमें मुख्य अतिथि रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल जी, प्रांतीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जनाब नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी, का गाजियाबाद आगमन पर गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव जी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी जी ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और बैठक के दौरान मुख्य अतिथियों ने बताया कि दिनांक 3/01/2023 कि सुबह 6:00 बजे आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली लोनी गोल चक्कर से होते हुए गाजियाबाद की लोनी विधानसभा में प्रवेश करेगी जिसको लेकर सभी जिले से आए तमाम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक यात्रा बनाने के लिए सभी को भरपूर सहयोग के साथ कौ भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है जिसमें तमाम पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया है कि इस यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने में सभी अपना पूर्ण सहयोग देंगे इसमें मौजूद रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी फ्रंटल के प्रदेश अध्यक्ष गण, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से सभी जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, सभी फ्रंटल जिलाध्यक्ष , सभी फ्रंटल शहर अध्यक्ष, सभी प्रदेश के पदाधिकारी गण, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी गण, पूर्व शहर अध्यक्ष ,पूर्व जिला अध्यक्ष, वह सभी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में मौजूद रहे