जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट कई गंभीर रूप से घायल

आपको बताते चलें कि पूरा मामला आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के देहुला गोसाई गाव जहां पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रामधारी निषाद ने बताया कि जिन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की उनके बगल में हमने जमीन बैनामा लिया है राधेश्याम निषाद जो काफी मनबढ़ और दबंग किस्म के हैं जमीनी रंजिश को लेकर राधेश्याम निषाद और उनके परिवार के लोगों ने मंटू निषाद राजकुमार अन्य लोगो ने लाठी-डंडे कुल्हाड़ी के साथ हमला कर दिया जिसमें जिसमें हम रामधारी निषाद और हमारे पुत्र अरुण निषाद श्री केश निषाद हमारे भाई सुबेचंद निषाद और हमारी पत्नी गेना देवी घायल हो गए और कई लोगों का सर फट गया जिनको इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी गई वही पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया द्वारा विपक्षी गढ़ राजकुमार श्याम कुमार मंटू पर धारा 323,308,504,506 का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई

संवाददाता अमित खरवार