नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक




नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की तरफ से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी कस्बे बाजार और गांव में पहुंचकर विशेष रूप से महिला पुलिस की टीम महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सहायता को लेकर संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1090 112 1098 1076 108 102 के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी मुहैया करा रही हैं।

