#आजमगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 31 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले#


जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के तहत कुल 31 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर से प्रभारी निरीक्षक सिधारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र को सिधारी से जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर चन्द्रदीप कुमार को थाना तरवां से थाना बरदह का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजीव कुमार सिंह को बरदह से तरवां भेजा गया है। विमल प्रकाश राय को देवगांव से प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय तथा सुनील कुमार सिंह को रानी की सराय से थानाध्यक्ष देवगांव नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में अनुराग कुमार को महाराजगंज से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, जबकि जय प्रकाश को कप्तानगंज से थानाध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। मनीष पाल को पीआरओ कार्यालय से थानाध्यक्ष पवई तथा राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पवई से क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जनपद में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनेगी।

निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को मेहनगर थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। वहीं चौकी प्रभारियों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मानवेन्द्र प्रताप सिंह को सेमरी चौकी से मार्टिनगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सूर्यपाल को कोतवाली से स्थानांतरित कर सेमरी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार सिंह को मार्टिनगंज चौकी से देवगांव थाने भेजा गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को पल्हना चौकी प्रभारी, संदीप दुबे को गंभीरपुर चौकी प्रभारी, अभिषेक सिंह को चक्रपानपुर चौकी प्रभारी तथा दिनेश कुमार पाल को पकड़ी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। सूरज तिवारी को रानी की सराय से वीआईपी सेल/यातायात कार्यालय में तैनाती मिली है, जबकि विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पल्हना चौकी का दायित्व सौंपा गया है।
स्थानांतरण सूची में पुलिस लाइन में तैनात बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें एजाज अहमद, अम्बुज कुमार राही, कलाप कलाधर त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष राय, जय शंकर सिंह, कामेश्वर त्रिपाठी, रामचरन यादव, राम सागर यादव, राम समुझ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर प्रसाद, आजाद बाबू खां, अखिलेश नारायण सिंह, प्रदीप वाजपेई, मयंक नारायण सिंह, विजय कुमार और विधनेश वर्मा सहित कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है।
वहीं मायापति पाण्डेय को निजामाबाद से महाराजगंज, चन्द्रजीत यादव को सिधारी से मेहनगर तथा राज बिहारी सिंह को भी नई तैनाती प्रदान की गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।