#आजमगढ़: जोलहापुर बथुआपार में किसान एकता समिति के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन! मंदूरी एयरपोर्ट विस्तारिकरण को लेकर जताया विरोध#

आजमगढ़ जनपद के ग्रामसभा जोलहापुर बथुआपार में रविवार को ग्रामीणों और किसानों ने किसान एकता समिति के साथ बैठक किया । अखबार में निकली खबर मंदूरी एयरपोर्ट का विस्तारिकरण के लिए पुनः सर्वे किया जाएगा। जिसका किसानों ने एक स्वर में विरोध किया। किसानों ने कहा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए पुनः सर्वे रद्द किया जाए। हम ग्रामवासी अपनी उपजाऊ जमीन, मकान, पेड़ पौधे, पशुपालन, आजीविका, अपना स्वयं का रोजगार बर्बाद नहीं होने देंगे । हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण सर्वे तत्काल रद्द किया जाए किसान विरोधी नीतियां बनाना बंद करें। ग्रामवासियों किसानों को परेशान न किया जाए। बैठक की अध्यक्षता दीपचंद यादव एवं रामसंहार प्रजापति ने किया । इस अवसर पर रामविलास, विनोद कुमार यादव, महेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, अभिषेक यादव, अमर सिंह यादव, अनिल यादव, चंद्रदेव यादव, सुदामा यादव, महादेव यादव, सलटू यादव एडवोकेट, हरिलाल, सुभाष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे!!