


आजमगढ़ जिले की जहानागंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, दिनांक 21.10.2025 को वादिनी थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 19.10.2025 को अफजलपुर क्षेत्र से अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 322/25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 17.02.2026 को उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 ऋषि कुमार व का0 मनोज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बबूरा बाजार से अभियुक्त बंटी पुत्र रविंद्र राम निवासी कुददनपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर गिरफ्तार किया है ।

