



जनपद आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 फरवरी 2026 को एक वादी ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम पट्टीपुर, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी निवासी रामसागर ने उनकी नाबालिग पुत्रियों के साथ छेड़खानी की।
तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 74 बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई। 14 फरवरी को सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है।
