



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता और हाल ही में कांग्रेस से अलग हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ कई पूर्व विधायक और दिग्गज नेताओं का भी सपा में जाना तय माना जा रहा है। इस घटनाक्रम को अखिलेश यादव के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

