


नई दिल्ली। अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता स्ट्राइकर्स कप 2026 का फाइनल गुरुवार को दिल्ली पुलिस ग्राउंड में हुआ। जिसमें स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ने श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स को एक रोमांचक मुकाबले में हरा कर स्ट्राइकर्स कप अपने नाम कर लिया ।
एथलेटिक फीवर के संस्थापक निरॉय चड्ढा ने बताया कि स्ट्राइकर्स कप का उद्देश्य कॉलेज स्तर के फुटबॉल खिलाड़ियों को पेशेवर मंच देना है उन्होंने कहा कि

टूर्नामेंट में देशभर के 24 कॉलेजों के 600 से अधिक छात्र-एथलीटों ने भाग लिया यह इस क्षेत्र के सबसे बड़े अंतर-कॉलेज फुटबॉल आयोजनों में से एक है।
आपको बता दें कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में डेढ़ लाख से अधिक के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

