


वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ फॉरेंसिक साइंसेज भेजा गया है। मेरठ स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, एसटीएफ में तैनात एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को पदोन्नति देते हुए डीआईजी बनाया गया है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।