



लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर एक ओर जहां बसपा पूरे प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन में जुटी नजर आई, वहीं दूसरी ओर उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। सुबह-सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

