#कैंसर पीड़ित बबलू यादव का हाल-चाल लेने पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर ……#


कैंसर पीड़ित बबलू यादव का हाल-चाल लेने पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर ……

***********

अशोक चौहान

रतनपुरा …..मऊ….. उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा रतनपुरा प्रखंड के बकुची डांडीडीह ग्राम पंचायत निवासी राम भगत यादव उर्फ बबलू कैंसर के फर्स्ट स्टेज से जूझ रहे हैं। उनका उपचार लखनऊ से चल रहा है। उन्हें टंग कैंसर है।

समाजवादी पार्टी के नेता राम भगत यादव उर्फ बबलू पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूटा हुआ है। पहले उन्हें ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हर का सामना करना पड़ा। उसके बाद घर में पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो गई। 1 साल पहले उनका हार्ट ब्लॉकेज का ऑपरेशन हुआ। तथा 6माह पूर्व जब वे ब्रश कर रहे थे, उस दौरान उन्हें जीभ में कुछ परेशानी का अनुभव हुआ, और चिरी करने के दौरान उन्हें असहनीय पीड़ा हुई, तब उनकी धर्मपत्नी विभा यादव उन्हें लखनऊ ले गई। जहां पर कैंसर की शिकायत पाई गई। तीन बार उन्हें कीमो चढ़ाया गया है। उनके पिता सत्यदेव यादव को जब बबलू के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी मिली तो वह भी अवसाद में चले गए। उनका भी इलाज चल रहा है। बबलू यादव की पत्नी विभा यादव हरिजन विद्यालय में अध्यापिका है। इस मुसीबत का वह डटकर मुकाबला कर रही है ।आर्थिक स्रोत कम हो जाने की वजह से उन्हें रिश्तेदारों से सहयोग लेकर के इलाज को अंजाम देना पड़ रहा है।

इसकी सूचना जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर को हुई तो वह बबलू के दरवाजे पर पहुंचे, और 1 घंटे तक उनका हाल-चाल लिया। समाजवादी नेता राम भगत यादव बबलू इन दिनों चौतरफा मुसीबतें झेल रहे हैं। आर्थिक संकट के बीच उनका इलाज चल रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर ने उनका हौसला अफजाई करते हुए बबलू यादव और उनके परिवार का हौसला बढ़ाया। तथा चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार कार्य किए जाने की सलाह दी।