#छात्र के साथ छेड़खानी और गवाहों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार#

आजमगढ़ जिले की कप्तानगंज पुलिस ने
मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव निवासी अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया है, बता दें कि
दिनांक 08.12.2025 को थाना कप्तानगंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ व परेशान करने की घटना पर मु0अ0सं0–401/2025 धारा 74 BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 अमन तिवारी द्वारा की जा रही है। दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 अमन तिवारी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर सूचना पर मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त इन्द्रजीत यादव पुत्र चिनगी यादव निवासी अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज को ग्राम चेवता में गवाहों से कहासुनी करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा समझाने पर अभियुक्त और उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गया, जिस पर तत्काल
अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।