#शातिर अभियुक्त मोहम्मद ग़ालिब व दूसरा अब्दुल्ला अंसारी गिरफ्तार, एण्ड्रॉयड फोन व रूपए की लूट किए थे दोनों#



आजमगढ़ जनपद की बरदह पुलिस ने मोबाइल व पैसा छीनने वाले दो शातिर अभियुक्तों मोहम्मद ग़ालिब पुत्र नियाज़ अहमद व दूसरा अब्दुल्ला अंसारी पुत्र ऐनुलहक जो दोनों निवासी ग्राम बरौना, थाना बरदह, आज़मगढ़ के है, इन दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद भी बरामद हुई है, बता दें कि दिनांक 08.12.2025 को वादी अजीत कुमार निवासी सिद्धिकपुर, थाना सरायख्वाजा (जौनपुर) ने सूचना दी कि दिनांक 07.12.2025 को रात लगभग 8:30 बजे कोदहरा चौराहे पर पता पूछने के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके पास से एण्ड्रॉयड फोन VIVO X18 व 1000 रुपये छीनकर प्लेटिना जैसी बाइक से फरार हो गए।
उक्त सूचना पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 387/25 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया।
दिनांक 08.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तम्मरपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास से इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
