



ब्रेकिंग न्यूज आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! एक की मौत और दो युवक घायल!!
अहरौला/आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया! जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 211 के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार तीनो युवक आजमगढ़ से अपने घर अहरौला आ रहे थे । घटना आज सुबह करीब 10.30 की है हुई घटना के अनुसार मोटरसाइकिल का नंबर Up 50 DC 9148 पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई । हादसे में आतिब (पुत्र कमालुद्दीन) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई! वहीं प्रियांशु (पुत्र नखडू), उम्र 16 वर्ष और ऋषभ (पुत्र घनश्याम), उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया!!
