#पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया#




शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 03.12.2025 को सांयकाल पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में _*पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया ।*_ इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में महोदय द्वारा अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये –
*1* . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय।
*2* . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय।
*3* . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय।


*4* . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
*5* . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय।
*6* . गोवध के मामलों में अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर की कार्यवाही अवश्य की जाय।
*7* . अवैध म़द्य निष्कर्षण/बिक्री/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय तथा सम्भावित क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग/दबिश की कार्यवाही की जाय एवं इस अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाय।
*8* . लूट की घटनाओं को रोकने हेतु पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
*9* . जमीन सम्बन्धी विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके का भ्रमण कर समाधान कराया जाय।
*10* . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय।
*11.* सम्पूर्ण समाधान तहसील/थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 05 दिवस में अवश्य कर लिया जाय।
*12* . महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
*13* . आगामी त्यौहारों के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय।
*14* . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें।
*15* . संगठित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय।
साथ ही साथ महोदय द्वारा सराहनीय कार्य कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
