


वाराणसी जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही वाराणसी पुलिस।

किया फ्लैग मार्च।
वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट रही।
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों ने घाटों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और एरिया सर्विलांस के जरिये भी एरिया सर्विलांस किया गया।
प्रशासन ने सड़ किनारे अतिक्रमण भी हटवाया।
वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
एसीपी ने बताया कि जुमे की नमाज के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती गई।
दशाश्वमेध क्षेत्र के मदनपुरा नई सड़क दालमंडी तक के इलाके में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
काशी की गलियों से लेकर घाटों तक संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया गया।
संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्ग के साथ ही ड्रोन के जरिये एरिया सर्विलांस भी किया गया।
उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्ग के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।
दरअसल, दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद कमिश्नरेट पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
