#सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की उठाई मांग घोसी#

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की उठाई मांग
घोसी l
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को फिरोज़ अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हसन, निवासी ग्राम–मदापुर समसपुर इस्लामपुर परती तहसील घोसी ने अधिकारियों के समक्ष एक महत्वपूर्ण शिकायत पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका परिवार रजिस्टर वर्ष 2018 से सील होने के कारण लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिरोज़ अहमद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गोरखपुर ने अवगत कराया कि परिवार रजिस्टर बंद होने से न तो जाति प्रमाण पत्र बन पा रहा है और न ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने जैसी आवश्यक कार्यवाही हो पा रही है। ग्रामीणों की ओर से कई बार परिवार रजिस्टर की नकल/प्रति भी मांगी गई, लेकिन सील होने के कारण उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवार रजिस्टर की नकल जारी कराई जाए, जिससे प्रमाण–पत्रों व सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य समय से पूरे हो सकें।
अधिकारियों ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।