#Varanasi News: दालमंडी में स्थिति हुई सामान्य, खुलीं दुकानें; मकान खाली करने के लिए किया गया अनाउंसमेंट#



दालमंडी चौड़ीकरण के तहत प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वीडीए और पुलिस फोर्स द्वारा दालमंडी से नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद तक चिन्हित भवनों पर नोटिस चस्पा की गई थी। इसके बाद बुधवार को इसके संबंध में अनाउंस के माध्यम से लोगों को अवगत कराया गया।

लक्ष्मी कटरा परिसर को पिछले दिनों ध्वस्त किया गया था, जिसका मलबा अब भी सड़क पर पड़ा है। इसी बीच दो दिन बाद क्षेत्र की सभी दुकानें आज सुबह से खुल गई हैं।
