#मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक!!#

ब्रेकिंग आजमगढ़: आज सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक!!
➡️माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया था! दिनांक 10.11.2025 को जनपद आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया!!