#Azamgarh News: 200 मीटर में रूपाली, 400 मीटर दौड़ में आयुष ने मारी बाजी#

आजमगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत मेरा युवा भारत (माय इंडिया) के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 व 6 नवंबर को अंतू स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, मोतीपुर में की गई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में रूपाली यादव प्रथम, कुमकुम द्वितीय रहीं। वहीं बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आयुष यादव प्रथम, अभिषेक सोनकर द्वितीय रहे। कार्यक्रम का विधायक गोपालपुर नफीस अहमद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रह्लाद यादव, प्रबंधक, उपस्थित रहे।

विधायक नफीस अहमद ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, क्योंकि यही स्वस्थ मन और सफल जीवन की कुंजी है। प्रतियोगिता में महाराजगंज, हरैया, रैनापार, शिवपुर, गोपालपुर, चांदपट्टी, हरखपुर, परशुरामपुर, पकौली, छितोवनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।