#ब्रेकिंग आजमगढ़: आजमगढ़ में ‘उल्लू टीवी’ के राजीव तलवार गिरफ्तार! छठ पूजा की शांति भंग, सड़क पर हंगामा, आम लोगों और अधिकारियों को गालियां, उगाही का आरोप!!#


छठ पर्व की शांति व्यवस्था के बीच रविवार को आजमगढ़ के पुलिस लाइन गेट पर एक सनसनीखेज घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। आरोप है कि खुद को उल्लू टीवी’ का पत्रकार बताने वाले राजीव तलवार पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह निवासी राहुल नगर मड़या, थाना कोतवाली ने सड़क पर हंगामा मचाया! आम लोगों को गालियां दीं, पैसे की उगाही की कोशिश की और पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह उनकी ‘आम बात’ है—राहगीरों, दुकानदारों और अधिकारियों को गालियां देना और धमकाना!
हंगामे से मचा हड़कंप?
घटना सुबह 11:56 बजे की है, जब राजीव तलवार ने पुलिस लाइन गेट के पास राहगीरों से अभद्र व्यवहार शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह खुलेआम गालियां दे रहे थे और पैसे मांग रहा थे। उसकी गुंडागर्दी से डरकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर राजीव और उग्र हो गए!
पुलिस ने दबोचा, जेल भेजा?
चौकी प्रभारी सिविल लाइन उपनिरीक्षक हरिकेश राय ने अपनी टीम हेड कांस्टेबल सुदर्शन यादव और कांस्टेबल अभयराज पासवान के साथ राजीव को धर दबोचा!!
(यह खबर प्रदान की गई जानकारी और स्थानीय स्रोतों पर आधारित है।)