#Azamgarh News: दो छात्र गुटों में विवाद, युवक के जबड़े में लगी गोली; बेटे की हालत देख चीख पड़ी मां#

Azamgarh News: आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा तिराहा पर गुरुवार की शाम दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक के जबड़े में गोली लग गई। वहां मौजूद युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुछ लोग इसे लक्षीरामपुर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। उसकी मां बेटे की हालत देख बेहोश हो गई।

मेहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज रानीवासी मोनू चौहान (22) सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर में रहकर डीएवी में बीकॉम कर रहा है। वह गुरुवार की शाम अपने दोस्तों के साथ शारदा चौराहा के पास मौजूद था। वहां कुछ और युवक आए और दोनों में विवाद हो गया। तभी एक युवक ने मोनू चौहान को गोली मार दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

गोली इसके जबड़े में जा लगी। युवक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे तत्काल शहर के लछीरामपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली की शारदा चौराहे पर गोली चलने की घटना की सूचना मिली है। युवक के जबड़े में गोली लगी है। युवाओं का एक समूह था। दो समूहों में विवाद हुआ जिससे युवक के जबड़े में गोली लगी है। बाबा वंशराज की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।