


चकेरी में एक महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है, आरोप है कि पति ने उसका फोटो एडिट कर अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। साथ ही उनका दो बार गर्भपात भी कराया। मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर कीं वायरल
इतना ही नहीं दहेज लोभी पति उनकी अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। आरोप है कि जून 2025 में ससुरालीजनों ने एकराय होकर उन्हें बुरी तरह से मारापीटा और घर से भगा दिया। तब से वह मायके में रह रही हैं।
पीड़िता ने बताया कि चकेरी पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
