#भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित हुए डाॅ.चन्द्रपाल राजभर#


सुल्तानपुर
सुल्तानपुर की धरती एक बार फिर गर्व से सिर ऊँचा कर रही है, जब जनपद के बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्टिस्ट, लेखक,गीतकार और शिक्षक डॉ. चन्द्रपाल राजभर को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्र उत्थान के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान, सेवा भाव और निरंतर समाज जागरण के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।डॉ.CP राजभर वर्षों से अपनी लेखनी, कला और संगीत के माध्यम से देशवासियों के बीच जन-जागरूकता का संदेश फैला रहे हैं। उनके चित्र समाज की समस्याओं और समाधान की झलक दिखाते हैं, उनकी कविताएँ और गीत लोगों में जागृति का भाव जगाते हैं, और शिक्षक के रूप में वे नई पीढ़ी को संस्कारों व ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर रहे हैं।उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपने कार्य के माध्यम से देश व समाज के लिए कुछ सकारात्मक करना चाहता है। डॉ. चन्द्रपाल राजभर यह साबित करते हैं कि सच्ची सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म और निष्ठा से होती है, और जब मन में देशहित का जज़्बा हो, तो उपलब्धियों की ऊँचाइयाँ खुद रास्ता बना लेती हैं। यह सम्मान शांति फाउंडेशन गोंडा की जजमेंट कमेटी ने राजभर के कार्यों का अवलोकन करते हुए 15 अगस्त 2025 को प्रदान किया। इस सम्मान की खुशी जनपद वासियों के साथ समस्त देशवासियों को है