#उत्तराखंड में SSC परीक्षा में नकल कराने की प्लानिंग कर रहा UP का गैंग पकड़ा#

उत्तराखंड में SSC परीक्षा में नकल कराने की प्लानिंग कर रहा UP का गैंग पकड़ा। गैंग ने डिजिटल लाइब्रेरी (परीक्षा सेंटर) लीज पर लेकर वहां सभी कम्प्यूटरों में सॉफ्टवेयर से नकल कराने की प्लानिंग बनाई थी। इसके लिए हर छात्र से 4–4 लाख रुपए लिए जाने थे।

सुनील कुमार, परविंदर कुमार, रमाकांत शर्मा, अभिषेक, विशाल गिरि, आफताब, अरुण, शिव सिंह, जसवीर सिंह गिरफ्तार हैं।