


आजमगढ़ बरदह पुलिस नेता साइबर फ्राड के 74,499/- रूपया वापस कराया गया है । बता दें कि दिनांक 25.03.25 को आवेदक श्याम कन्हैया निवासी ग्राम जैतीपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ को अज्ञात व्यक्ति फेसबुक पर आवेदक के रिश्तेदार की फोटो लगाकर फेक आई0डी0 बनाकर विदेश में पुलिस द्वारा पकड लिये जाना बताकर सहायता के लिए आवेदक से पैसा ट्रांसफरा करा लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना बरदह पर साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज करायी गयी है। थाने के साइबर हेल्प डेस्क द्वारा साइबर हेल्पलाइन नं0 1930/https://cybercrime.gov.in/पर शिकायत पंजीकृत करायी गयी जिसका Ack No. 3310325xxxxxxxxx है। क0आ0 विद्यासागर वर्मा थाना बरदह द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवेदक का 74499/- रू0 होल्ड करा दिया गया था । आवेदक का फ्राड हुआ पैसो में से 74499/- रूपये आवेदक के बैंक खाता में वापस करा दिया गया है।

