#बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा की गई सील बंद की कार्यवाही #

बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा थाना कोतवाली सिविल लाइन रामपुर बाग में की गयी सील बन्द की कार्यवाही।

श्री शिव कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री महेन्द्र शरण अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली, सिविल लाइन, रामपुर बाग, बरेली में 500 वर्गमी0 में टीन शेड का निर्माण कर व्यवसायिक संचालन किया जा रहा था।

उपरोक्त स्थल पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के अनधिकृत निर्माण कराये जाने पर उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्री दीपक कुमार, संयुक्त सचिव, ब0वि0प्रा0, अवर अभियन्तागण श्री अजीत कुमार साहनी, श्री संदीप कुमार एवं प्रवर्तन टीम द्वारा उक्त अवैध भवनों को सील बन्द किया गया।

बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण/सीलबन्द की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की शिथिलत क्षम्य नहीं होगी।

बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार की सम्पत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी अभिलेख मॉग कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही सम्पत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है।