#सपा विधायकों पर कार्रवाई: ‘पीडीए की जय हो… पूजा बन गईं अच्छे व्यवहार वाली बागी MLA’; इसलिए इन पर दिखाई नरमी#



राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन बागी विधायकों पर सपा की कार्रवाई से राजनीतिक चौपालों में हलचल बढ़ गई है। चर्चा इस बात पर हो रही कि क्रॉस वोटिंग करने वाली चायल की सपा विधायक पूजा पाल पर नरमी क्यों।

सियासी पंडितों को कहना है कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) फैक्टर बगावत पर भारी पड़ गया। पूजा पाल पिछड़ा वर्ग से हैं। पंचायत चुनाव नजदीक है। समाजवादी पार्टी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।
