#सांसद दर्शना सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई#

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। इस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी रुचि के कारण उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस साल यह दिन और भी खास होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर लोग बधाई दे रहे हैं।

भाजपा की राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ महिला नेता दर्शना सिंह ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनको बधाई दी है और उनको न्यायप्रिय, कर्मयोगी एवं उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित होने की बात कही है। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भेंटकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके बधाई दी है।