#आजमगढ़ के ADM FR आजाद भगत सिंह बने आगरा के ADM प्रशासन, मंडी परिषद के उप निदेशक संतोष कुमार होंगे आजमगढ़ के ADM FR#

आजमगढ़ के ADM वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह का तबादला हो गया है। करीब तीन वर्षों से आजमगढ़ में तैनात थे। अब उनको आगरा में एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सहारनपुर की एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया है। लखनऊ में मंडी परिषद के उप निदेशक संतोष कुमार अब आजमगढ़ के नए एडीएम वित्त राजस्व होंगे।