


शादी के मौसम में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। 22 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत जीएसटी सहित ₹1,00,116 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई—जो अब तक की सबसे ऊंची दर है। अप्रैल 2023 में यही दर करीब ₹70,000 थी। यानी दो साल में ₹30,000 का उछाल। विशेषज्ञ इस बढ़त के पीछे वैश्विक अस्थिरता, डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों को कारण मान रहे हैं। निवेशकों के लिए अब गोल्ड सबसे सुरक्षित विकल्प बन चुका है।

