#Delhi Crime: दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर, बर्तन कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना#


फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में बर्तन कारोबारी संजय को बदमाशों ने कई गोलियां मार दीं। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में संजय को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात को अंजाम सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दिया गया है। बताया जा रहा है संजय अपने दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे।