#दिल्ली में सामूहिक आत्महत्या: पांचों चिता जलीं एक साथ, सुसाइड से पहले भाई से बोला था हीरालाल- शायद अब आखिरी मोड पर है जिंदगी#




रंगपुरी में चार बेटियों के साथ सामूहिक आत्महत्या करने वाले हीरालाल ने अपने भाई को अनहोनी का इशारा कर दिया था। आत्महत्या से दो दिन पहले हीरालाल ने अपने भाई योगेश से कह दिया था कि शायद अब जिंदगी आखिरी मोड पर है।

दिव्यांग योगेश उनसे मिलने उनके फ्लैट पर आया था। वहीं, पुलिस ने मामले में मंगलवार को पांचों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया। प्राथमिक रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है
