#घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर किशोरी ने दी जान#

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपुर पोस्ट जोलहापुर में अपने घर में 17 वर्षीया किशोरी ने दुपट्टा के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
मृतका का नाम मीनाक्षी पुत्री स्वर्गीय लखई प्रजापति है। मृतका के पिता का देहांत होने के बाद उसकी मां स्थानीय विद्यालय में रसोईया का काम करती है। मृतका की मां पूनम के अनुसार शनिवार को दिन में वह स्कूल में खाना बनाने के लिए गई थी घर पर मीनाक्षी ही मौजूद थी। जब 1:30 बजे पूनम घर पर लौटी तब दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खुलवा के अंदर गई तो देखा कि एस्बेस्टस शीट की छत पर लगे बांस के सहारे दुपट्टा से फंदा बनाकर मीनाक्षी लटकी हुई थी। यह देखकर पूनम सन्न रह गई। उस ने अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची। शव को पुलिस ने नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया था। पीड़ित मां ने आत्महत्या के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।

एस्बेस्टस शीट की छत में लगे बांस में दुपट्टे से फंदा के सहारे लटक कर किशोरी ने दी जान

कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर ग्राम की घटना

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम