–दुर्घटना जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजानशहीद,पकवाइनार मोड़ पर हुआ

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर सोमवार की सुबह बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरैया ब्लॉक में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत था और घटना के समय ड्यूटी पर जा रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी संदीप कुमार(38) पुत्र रामसुमेर शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल के पास शंभुपुर में मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। वह हरैया ब्लॉक में बतौर सेक्रेटरी तैनात थे। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले।
अभी वह अंजानशहीद-पकवाइनार मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहा ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक चालक उन्हें रौदते हुए निकल गया।
घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।